Shorts Videos WebStories search

पेसा कानून को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्ग्विजय सिंह सहित कांतिलाल भूरिया की प्रतिक्रिया आई सामन,कह दी यह बड़ी बात…आप भी सुनिए

Sub Editor

whatsapp

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपती मुरमू के मुख्यातिथ्य में शहडोल में आयोजित राज्यस्तरीय गौरव दिवस के दौरान प्रदेश में पेसा कानून लागू करने की घोषणा की हैं. पेसा कानून की प्रदेश में लागू करने की घोषणा के बाद खंडवा में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्ग्विजय सिंह एवं कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का बड़ा बयान सामने आया हैं.

क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री ने :

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्ग्विजय सिंह का कहना हैं की 18 साल सत्ता में रहने के बाद पेसा कानून की मूल भावना को तोड़ मरोड़कर कर भाजपा सिर्फ नाटक नौटंकी कर रही हैं,भाजपा ने पेसा क़ानून का महत्त्व ही खत्म कर दिया हैं. वही मीडिया के सवालों का जवाव देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्ग्व्जिजय सिंह ने कहा की  २०२३ में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से प्रदेश में काबिज होगी.

भाजपा को नही होगा कोई फायदा :

वही पेसा कानून को लेकर कांतिलाल भूरिया ने कहा कि पैसा कानून जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय इससे बनाया गया था। हम लागू करने वाले थे लेकिन बीच में सरकार चली गई। अब भाजपा ने इस कानून को तोड़ मरोड़ कर दिया। इससे अलग तरह से पेश कर रहे है। जो गरीबों के हित में नहीं है। इसलिए अब इससे भाजपा को कोई फायदा होने वाला नहीं है। आने समय में कांग्रेस फिर से सरकार में आएंगी।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!