Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तीन नाम का पैनल लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष भोपाल रवाना : सूत्र

Author Picture
Editor
Feb 20, 2026 5:48 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर के कवायत चल रही है। हाल ही में जिले में हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के बाद भाजपा खेमे में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर की काफी सियासी उठा पटक चल रही है। एक और जहां युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के उमरिया आगमन के बाद दावेदारों की फेहरिस्त काफी बड़ी हो गई है। वहीं हर एक दावेदार अपनी दावेदारी को पुख्ता करने के लिए उमरिया के दिग्गजों सहित भोपाल के बड़े नेताओं को फ़ोन घनघना रहे है।

सियासी उठा पटक के बीच एक बड़ी अपडेट सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है कि भाजपा जिला अध्यक्ष उमरिया तीन नाम का पैनल लेकर बीते दिन भोपाल रवाना हुए हैं। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो स्वयं भाजपा जिला अध्यक्ष उमरिया ही बता पाएंगे लेकिन विश्वत सूत्रों का कहना है कि भाजपा जिला अध्यक्ष नहीं भोपाल में लिस्ट सौंप दी है।

सूत्र यह भी बता रहे है कि तीनों नाम चौका देने वाले है।

हालांकि जब इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल से की बातचीत की गई तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया कि कोई भी सूची अभी नही सौपी गई है।लेकिन अगर आग नही लगी तो धुआँ क्यों उठा ???

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज