Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बिलाईकाप के जंगल में मिला नरकंकाल

Author Picture
Editor
Jul 24, 2023 1:08 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कोतवाली थानान्तर्गत 24 जुलाई की सुबह कोतवाली पुलिस को एक 8 वर्षीय किशोर का शव ग्राम बिलाईकाप के सटे घने जंगल में नाले के किनारे मिला है. शव की शिनाख्त राज रैदास पिता पिता राकेश रैदास निवासी सिंहपमर के रूप में हुई है. वही कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय में पीएम के लिए ले गई है.

यह भी पढ़ें :  सरपंच पति की दबंगई युवक अर्धनग्न कर जमकर कर दी कुटाई वीडियो हुआ वायरल

18 जुलाई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

कोतवाली पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार 18 जुलाई की शाम कोतवाली थाने में उपस्थित होकर राज रैदास के पिता ने इस आशय की सूचना दर्ज कराई थी की 17 जुलाई की दोपहर 2 बजे के आसपास राज रैदास घर से बिना बताए कही चला गया है. गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की तफतीस में जुट है थी और आज सुबह कोतवाली पुलिस को छत विछत अवस्था में एक कंकाल फरियादी के घर से सटे जंगल में मिला है, जिसके कपड़ो से पहचान परिजनों ने की है.

यह भी पढ़ें :  भाई को बचाने बहन कूदी तालाब में दोनों की हो गई मौत

कैसे हुई मौत

8 वर्षीय किशोर राज रैदास पिता पिता राकेश रैदास की मौत कैसे हुई यह तो पुलिस की विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बिलाईकॉप के जंगल में वन्यजीवों की काफी ज्यादा मूवमेंट है. संभवत किसी वन्यजीव ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया होगा और घसीट कर नाले के किनारे ले गया होगा. हलाकि मामले की असल वजह क्या है यह तो पुलिस की विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें :  जोहिला पुल पर कार और ट्रक की हुई भिंडत कार गिरी पुल के नीचे

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज