Shorts Videos WebStories search

शहर के बीचों बीच जर्जर भवन में मिली लाश मृतक की हुई पहचान

Content Writer

whatsapp

जर्जर भवन में छत विछतअवस्था में शव मिलने का मामला उमरिया जिले के मानपुर शहरी क्षेत्र का है जहाँ पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग के सामने जर्जर अवस्था में पड़े घर में छत विछत अवस्था में शव मिला है।

जानकारी मिलने के बाद तत्काल मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर के ऐसे लोग जिन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उन्होंने भी आकर के मौके पर उक्त शव की पहचान करने की कोशिश की जिसमें से कुछ परिजनों के द्वारा मृतक की पहचान उसके कपड़े से की मृतक की पहचान अमर सोनी निवासी मानपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में दो SI सहित एक आरक्षक की मौके पर मौत

15 दिन से लापता था युवक

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमर सोनी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी मानपुर बीते 15 दिनों से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों के द्वारा मानपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें : बांध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने NH पर लगाया 5 घंटे का जाम

हत्या या आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक अमर सोनी के शव मिलने के बाद नगर में हड़कंप मच गया,
तमाम पहलुओं की जांच के बाद ही मानपुर पुलिस अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी कि
मृतक ने आत्मघाती कदम उठाया है या फिर उसे मार कर उक्त जर्जर भवन में छिपा दिया गया है, उक्त जर्जर भवन चंद्र मोहन भट्ट का बताया जा रहा है। घटना स्थल थाना परिसर से महज कुछ ही दूरी पर बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : MP के इस लिए में राशन दुकान में रखे फटे 10 LPG सिलेंडर उमरिया जिले में हो सकता है बड़ा हादसा

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।