Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नगर में हुआ पथ संचलन नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Author Picture
Editor
Oct 29, 2023 12:28 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

समाज की कुरीतियों को दूर करने और हिंदुओं में एकता का सूत्रपात करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शनिवार को उमरिया नगर में निकाला गया।

उमरिया के हृदय स्थल अमर शहीद स्टेडियम से शुरू हुआ यह पद संचलन पूरे नगर से भ्रमण करता हुआ पुनः अमर शहीद स्टेडियम में मैं एकत्रीकरण हुआ और संघ की उद्देश्यों को बताया गया।

इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में उमरिया नगर के अलावा पूरे जिले से संघ के स्वयंसेवक सहित बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह शामिल हुए। पूर्ण गणवेश में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक बड़े ही अनुशासित और राष्ट्रीय सोच के साथ पथ संचलन में चल रहे थे। सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने सावधान खड़े होकर संघ का ध्वज फहराया और ध्वज प्रणाम किया और इसके बाद मंच का बौद्घिक श्रवण किया, पथ संचलन के दौरान नगर वासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज