Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Vedio : कलेक्टर उमरिया ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ

Author Picture
Editor
Nov 4, 2023 2:23 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर के उमरिया जिले की जन-जन तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कलेक्टर उमरिया विभागीय काम के साथ-साथ कर रहे हैं। कलेक्टर उमरिया की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव 2023 में उमरिया जिला शतप्रतिशत मतदान करें। लेकिन आज कलेक्टर उमरिया का एक अलग ही अंदाज जिले वासियों को देखने को मिला है।

विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान की आमसभा बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चंदिया नगर में होनी है।

कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने पहुंचे कलेक्टर उमरिया बुद्धेश कुमार वैद्य ने कार्यक्रम स्थल पर देखा कि कुछ बच्चे गिल्ली डंडा के साथ खेल रहे हैं। बस क्या था कलेक्टर उमरिया अपने आप को रोक नहीं पाए और बच्चों के साथ गिल्ली डंडा खेलने लगे। अपने बीच मौजूद शख्स को भले ही बच्चे न पहचान पाएं हो लेकिन कलेक्टर उमरिया ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए हाथ मे डंडा ले लिया और गुल्ली डंडा खेलने लगे। पूरा माजरा पुलिस अधीक्षक उमरिया सहित जिले के अन्य आला अधिकारी को उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखा।

उमरिया जिले का प्रभार संभालने के कुछ दिनों के भीतर कलेक्टर उमरिया की सरलता और सहजता का परिणाम यह है की कलेक्टर उमरिया जिला भर में लोकप्रिय हो गए हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज