Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MadhyaPradedh : मुख्यमंत्री ने की घोषणा वन्य प्राणियों के हमले से मारे जाने वाले आश्रित परिवार को मिलेंगे 8 लाख,वही फसल नुकसानी की राशि को किया डबल

Author Picture
Correspondent
Nov 14, 2022 9:25 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  •  उमरिया जिले के बांधवगढ प्रवास पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महत्वपूर्ण घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने वन्य प्राणियों के हमले से मौत होने की स्थिति पर आश्रित परिवार को 8 लाख मुआवजे की राशि घोषित की है। दरअसल पहले मुआवजे की राशि महज 4 लाख थी,जिससे आश्रित परिवार का गुजर बसर नही हो पाता था,जिसको देखते हुए जिले के बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के प्रवास पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे की राशि को दोगुना करने घोषणा की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वन्य प्राणियों से फसल नुकसान पर भी मुआवजे की राशि को बढ़ा दिया है,सिंचित भूमि पर नुकसानी होने पर जो पहले 16000 की राशि मिलती थी,वो अब 30000 कर दी गई है,इसके अलावा असिंचित भूमि पर फसल नुकसानी को 8000 से बढ़ाकर 16000 किया गया है।किसानों के हितार्थ मुख्यमंत्री की इस घोषणा से किसान खुश है,खास तौर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सीमा से सटे किसान जिनकी फसल का खतरा हमेशा वन्य प्राणियों से रहता है,उनके लिए ये घोषणा वरदान साबित होगी।
बता दें कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर शहडोल में आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभाग के दौरे पर हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

मैं, प्रियंका , पेशे से लाइफस्‍टाइल पत्रकार हूं और इस क्षेत्र में मुझे लंबा अनुभव हो चुका है। मुझे फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। इन विषयों के कई एक्‍सपर्ट्स भी मेरे साथ जुड़े हैं, जिनके आधार पर मैं आप तक सही जानकारी पहुंचा पाती हूं। मैं आपको इन विषयों से जुड़ी तरो ताजा खबरें और यूटिलिटी टिप्‍स khabarilal.in में बताउंगी। मेरी बताई टिप्‍स आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज