Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Road Safety Week 2024: RTO उमरिया के द्वारा 56 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए लर्निंग लायसेंस

Author Picture
Editor
Jan 17, 2024 3:36 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Road Safety Week 2024: देश मे लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना होता है।जिला परिवहन अधिकारी उमरिया संतोष पॉल उमरिया ने जानकरी देते हुए आगे बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह लोगों को ये समझाने के लिए है कि सड़क सुरक्षा को लेकर हमारी जिम्मेदारी क्या है और हमें कैसे सड़क पर सुरक्षित रहना चाहिए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए उमरिया में जगहों-जगहों पर तमाम तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Road Safety Week 2024: सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के समापन पर RTO उमरिया के द्वारा 56 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए 56 लर्निंग लायसेंस
Road Safety Week 2024 Umaria

56 छात्रों को लर्निंग लायसेंस का वितरण

जिला परिवहन अधिकारी उमरिया द्वारा उमरिया जिले में दिनांक 11.01.2024 से 16.01.2024 के बीच  शासकीय आदर्श महाविद्यालय, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान, कन्या शिक्षा परिसर एवं शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया में शिविर लगाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी एवं लायसेंस शिविर लगाया गया और 17 जनवरी को उक्त सभी शिक्षण सस्थानों में शिविर लगाकर लगभग 56 छात्रों को लर्निंग लायसेंस का वितरण किया गया।

Road Safety Week 2024: सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के समापन पर RTO उमरिया के द्वारा 56 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए 56 लर्निंग लायसेंस
Road Safety Week 2024 Umaria

यातायात के नियमों का करें पालन 

वही जिला परिवहन अधिकारी आने आगे बताया कि  देश में पहली बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सन 1989 में मनाया गया था। 15 मार्च, 2010 को सुंदर समिति द्वारा अनुशंसित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति को मंजूरी मिल गई थी, जिसके बाद से हर साल वहीं इसे यातायात नियमों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी क्रम में इस साल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम, “सड़क सुरक्षा नायक बनें” है। जिला परिवहन अधिकारी ने जिलेवासियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील जिलेवासियों से की है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज