Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

29 जनवरी को उमरिया से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्हीडी शर्मा करेंगे गांव चलो अभियान का शुभारंभ

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jan 28, 2024 11:42 AM IST

[inb_subtitle]

29 जनवरी को उमरिया से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्हीडी शर्मा करेंगे गांव चलो अभियान का शुभारंभ
— उमरिया News

—Advertisement—

29 जनवरी 2024 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा का दोपहर 3बजे उमरिया आगमन हो रहा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे सदन जिला भाजपा कार्यालय में गाँव चलो अभियान के प्रवाशी कार्यकर्ताओ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कार्यकर्ताओ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संबोधित करेंगेl विदित है कि भाजपा एक महत्वपूर्ण अभियान चला रही है। गाँव चलो अभियान, इस अभियान का उद्देश्य ग्रामवासियो से चर्चा संवाद कर सरकार की योजनाओ से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियो को जोड़ना, सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्राप्ति हेतु जन जागरण करना इस अभियान में बीजेपी नेता, संगठन पदाधिकारी मंत्री और मुख्यमंत्री चिन्हित गांवों में 24 घंटे रुकेंगे. प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह गतिविधि होगी।ग्राम में आने वाला प्रवासी कार्यकर्ता, बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद करेगा। जिसमे पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष, त्रिदेवों सहित बूथ में निवासरत जन मानस की उपस्थिति रहेगी। जिसमे भाजपा सरकार के योजनाओ की चर्चा, नमो ऐप्स डाऊनलोड करवाना,नव मतदाताओं से बात करना,विकसित भारत के ब्रांड एम्बेसडर बनाना,सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों की चर्चा करना,विकशित भारत यात्रा में आये आवेदनों की चर्चा और हुई कार्यवाही की चर्चा,ग्रामो के धार्मिक स्थलों का दर्शन,पटवारी आशा कार्यकर्ता,सचिव आदि से संवाद करना, ग्राम के बरिष्ठ जनों से भेंट करना जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यो से युक्त है l

29 जनवरी को उमरिया से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्हीडी शर्मा करेंगे गांव चलो अभियान का शुभारंभ
उमरिया News

मध्यप्रदेश में 4,5,6 फरवरी को यह अभियान चलेगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता, नेता,पदाधिकारी 24 घंटे चिन्हित गांव में रुकेगे उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। “आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम हर बूथ पर नमो बूथ और पीएम मोदी बूथ के साथ मैदान में उतरेंगेl श्री पाण्डेय जी ने कहा कि हम हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़े हैंl

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के करोड़ों नव मतदाताओं से नमो मतदाता सम्मेलन में संवाद किया है। नए भारत के निर्माण में देश के नौजवानों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हैl प्रधानमंत्री नए आईडियाज, नए इन्नोवेशंस और नई सोच के साथ देश के युवाओं को आव्हान किया है. लोकसभा चुनाव में हमारे संकल्प पत्र के लिए भी नौजवान अपने आईडियाज सुझाव दे सकते हैंl उन पर हम बैठकर युवाओं से संवाद भी करेंगे वा नमो एप्स के माध्यम से प्राप्त कारगर सुझावों को हम अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करेंगे।

गाँव की उन्नति प्रगति समृद्धि और सशक्तिकरण से ही भारत की समग्र उन्नति और विकाश होगा। भारत की आत्मा ग्रामो में ही निवास करती है। राष्ट्र के उन्नति का मार्ग ग्रामो से होकर गुजरता है। ग्राम विकाश के बिना भारत विकाश संभव नही। ग्रामीण विकाश भाजपा के उद्देश्यो में प्रथम है। ग्रामो की उन्नति ग्राम वासियो का समग्र विकाश अभावग्रस्त ग्रामो को प्रभावशाली बनाना भाजपा का मिशन ही है।भाजपा डबल इंजन की सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकाश हेतु महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। ग्रामीण भारत की उन्नति प्रगति के लिए योजनाएं बनाकर उनका सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ शिक्षा, सड़क परिवहन सुद्ध पेय जल सहित मूलभूत सुविधाओं हेतु भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यो से ग्रामो की दिशा और दशा बदल गई है।जल जीवन मिशन के तहत ग्रामो में पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना,आवागमन के लिए पक्की सड़को का जाल बिछाना,सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिक/हाई स्कूल सुनिश्चित करना साथ ही बहुत कम दूरी में हायर सेकेंडरी उपलब्ध करवाना,उप स्वास्थ केंद्र सुरु करना,एम्बुलेंस की निशुल्क सुविधा,ग्रामो का समग्र विद्युतीकरण करना,कृषि कार्य के लिए सस्ती वा भरपूर विजली उपलब्ध करवाना,आदरणीय कृषक बंधुओ के हितों को ध्यान में रखकर, कृषि को लाभ का धंधा बनाने,किसानों की आय दुगनी करने,लगातार msp बढ़ाने सहित तमाम किसान वा ग्राम विकाश के कार्यो से ग्रामीण भारत मे निवासरत जन मानस के जीवन मे क्रांतिकारी परिवर्तन हुए है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने आगे कहा कि भाजपा ,मंडल,जिला, ,मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित पूर्व पदाधिकारी,जन प्रतिनिधियों वा बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख, त्रिदेव सहित भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज