Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh के जंगल से हाथी पहुचा मानपुर वृद्ध को कुचलकर उतारा मौत के घाट

Author Picture
Editor
Feb 21, 2024 9:07 AM IST

[inb_subtitle]

Bandhavgarh के जंगल से हाथी पहुचा मानपुर वृद्ध को कुचलकर उतारा मौत के घाट
— Umaria News

—Advertisement—

जंगली हाथी का तांडव,एक वृद्ध को कुचलकर उतारा मौत के घाट

मानपुर तहसील कालोनी के पीछे खुटार की घटना

सुबह खेत पर काम कर रहे किसानों द्वारा देखा गया जंगली हांथी,जिसके बाद मची भगदड़

एक बुजुर्ग किसान को कुचल कर कर दी उसकी हत्या

भारी संख्या में दल बल के साथ मानपुर रेंजर ने सम्हाला मोर्चा

जानकारी लगते ही जंगली हांथी देखने मौके पर पहुंच रही स्थानीय लोगों की भीड़

 

21 फरवरी की सुबह अरुणोदय पयासी अपने नाती के साथ में गेहूं के खेत की देखरेख करने के लिए पहुंचे थे। खेत के नजदीक ही अपने कुनबे से बिछड़ा हुआ हाथी मौजूद था। बताया जा रहा है कि जब हाथी ने मृतक और उनके नाती को दौड़ाया तो नाती को छोड़ मृतक के पीछे हाथी दौड़ पड़ा और पीछे हाथी को देखकर के मृतक खेत में ही गिर गए और हाथी ने उनके ऊपर अपने पैर रखकर के उन्हें बुरी तरीके से कुचल दिया है।

आपको बता दें कि वर्ष 2019-20 में जंगली हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के रास्ते उड़ीसा झारखंड से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचा था। तब से लगातार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में हाथियों का कुनबा बढ़ रहा है। आए दिन फसल को भी हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि लगातार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन का दावा किया जा रहा है की मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत रख करके इन पर कड़ी नजर रखी जा रही है लेकिन ऐसे कई मौके आते हैं जब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के दावों की पोल खुलती हुई दिखाई देती है।

हालांकि घटना की सूचना के बाद में वन अमला मौके पर पहुंचा है, घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में किया जा रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज