Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime : फूफा ने चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल ले जाकर 8 वर्षीय किशोरी के साथ रेप कर घोटा गला

Author Picture
Editor
Nov 19, 2022 5:16 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

इटारसी के आदिवासी ब्लॉक केसला के जंगल मे 8 वर्षीय मासूम के साथ सगे 22 वर्षीय फूफा ने रेप कर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी फूफा ने मासूम के शव को जंगल मे ही फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार शाहपुर बैतूल बीजदेह निवासी आरोपी गुरुवार की शाम को अपनी ससुराल केसला ब्लॉक आया था।आरोपी ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपने साले की 8 वर्षीय लड़की को चॉकलेट दिलाने की बात घर पर कहकर ले गया था।आरोपी मासूम को गांव से जंगल की तरफ ले गया,और शराब के नशे में मासूम के साथ रेप किया, घटना को छुपाने के लिये आरोपी ने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी,और शव को जंगल मे फेंक कर पुनः ससुराल वापस आ गया।जब काफा देर तक मासूम घर नही आई तो उसकी दादी ने फोन पर उसके पिता को जानकारी दी।

मासूम के पिता ने अपने जीजा से पूछताछ की तब भी उसने कुछ नही बताया, जिसके बाद मासूम के पिता ने केसला पुलिस को घटना की जानकारी दी,जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करना शुरू की लेकिन नशे में चूर आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा,और पुलिस को घटना के सबंध में बताने से बचता भी रहा।जब पुलिस ने शराब का नशा कम होने और शक्ति से पूछताछ की जब आरोपी ने मासूम के साथ रेप और हत्या करने की घटना को कबूल कर शव को जंगल मे फेंकना पुलिस को बताया।घटना की जानकारी मिलते है एसपी गुरुकरन सिंह केसला थाने पहुँचे,और 5 थाना प्रभारी एवं 45 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कालाआखर रेंज के जंगल मे मासूम के शव की तलाश रात 11 बजे शुरू की।सर्च लाईट की मदद से पुलिस ने रात 3 बजकर 45 मिनिट पर मासूम के शव को जंगल से बरामद किया।एसपी गुरुकरन सिंह ने खबरीलाल (Khabarilal) को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मृतक मासूम का सगा फूफा है,जो शाहपुर बिजादेह का रहने वाला है,आरोपी के खिलाफ इस मामले में धारा 363, 302,376, का मामला दर्ज किया है।आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज