Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

इस जिले में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से Vedio Call पर बात कर धरना प्रदर्शन किया खत्म

Author Picture
Editor
Nov 19, 2022 11:24 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabarilal News : नियमित वेतनमान को लेकर 6 दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल के अंतिम दिन आशा कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंची और धरना प्रदर्शन किया। साथ हि रास्ते मे चक्का जाम भी किया गया। कलेक्ट्रेड मे कलेक्टर नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ता 2 घंटे तक परिसर मे बैठकर नारेबाजी करती रही। इसके बाद सीएमएचओ ने कलेक्टर से वीडिओ कॉल पर बात करवाई तब जाकर आशा कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।

मानदेय बढ़ाने और नियमितिकरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी आंदोलन जिला अस्पताल परिसर में पिछले 6 दिनों से चल रहा था। धरना प्रदर्शन के अंतिम दिन आशा कार्यकर्ताओ द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान छिपानेर बायपास रोड पर आशा कार्यकर्ताओ ने करीब आधा घंटा तक चक्का जाम भी किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेड पहुंची। कलेक्ट्रेड मे कलेक्टर नही होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता संघ की टिमरनी ब्लाक अध्यक्ष अनिता चावड़ा ने बताया की उनकी उचित मानदेय को लेकर 6 दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल चल रही थी। उनकी मांग थी की उनको स्थानीय मानदेय दिया जाए एवं आशा कार्यकर्ताओ को 10 हजार और परवेक्षकों को 15 हजार रुपये दिया जाए। कलेक्टर मौजूद नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओ द्वारा परिसर मे बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सीएमएचओ द्वारा उनसे ज्ञापन लेने की बात की गई तो उन्होंने मना कर दिया और बोला कलेक्टर को हि ज्ञापन देंगे। करीब 2 घंटे बाद सी एम एच ओ एच पी सिंग द्वारा कलेक्टर को वीडियो कॉल किया और कलेक्ट्रेट ऋषि गर्ग ने फिल्ड पर होने का बताते हुए उनसे सोमवार को मुलाक़ात करने का आश्वासन दिया उसके बाद आशा कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज