Shorts Videos WebStories search

जंगल में मोर का शिकार करते 2 युवक हुए गिरफ्तार घटना में 8 थे शामिल

Sub Editor

जंगल में मोर का शिकार करते 2 युवक हुए गिरफ्तार घटना में 8 थे शामिल
whatsapp

सीहोर जिले में बुदनी के वन परिक्षेत्र लाड़कुई अंतर्गत मोर का शिकार करते दो युवको को वन अमले द्वारा हिरासत मे लिया गया। वही जानकारी देते हुए परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि वन मंडलाधिकारी मंगल सिंह डाबर द्वारा कहा गया कि वन क्षेत्र श्यामपुर सबरेंज की बीट निमोटा से लेगे राजस्व क्षेत्र अंतर्गत मोर के शिकार की जानकारी मिली है।

कुत्तों की मदद से किया जा रहा था शिकार

वही वन मंडलाधिकारी डाबर के निर्देश पर वन अमले को सूचना दी गई, जिस पर वन कर्मी द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो ब्रिजेश पिता रेंजा पाॅगरी, अर्जुन पिता मोहन निवासी पाॅगरी अपने अन्य साथी के साथ मोर का शिकार कर रहे थे, वही वन अमला मौके पर पहुंचे ओर देखा तो शिकारियो द्वारा कुत्तो से मोर को हाका जा रहा था।

जंगल में मोर का शिकार करते 2 युवक हुए गिरफ्तार घटना में 8 थे शामिल
जंगल में मोर का शिकार करते 2 युवक हुए गिरफ्तार घटना में 8 थे शामिल

मृत मोर के अवशेष हुए जप्त

इस दौरान वन अमले द्वारा घेराबंदी कर शिकारियो को पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें दो आरोपी को हिरासत मे लिया गया, तो वही अन्य साथी भागने मे सफल हो गए। 
वही मृत मोर को वन परिक्षेत्र लाड़कुई लाया गया, जहाॅ डाॅक्टर हिमांशुृ सुले द्वारा मोर का परीक्षण किया गया। इस दौरान डाॅक्टर श्री सुले ने बताया कि मादा मोर का शिकार किया गया। जिसमें दूर से किसी चीज से बार करने के चिन्ह दिखाई दे रहे है, वही मोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

बुदनी
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।