Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Human Trafficking : बेटे को मेरठ में बेचे जाने का माँ ने लगाया आरोप एक्टिव हुई उमरिया पुलिस भेजी जाएगी टीम

Author Picture
Editor
Jul 1, 2024 5:14 PM IST

[inb_subtitle]

Human Trafficking : बेटे को मेरठ में बेचे जाने का माँ ने लगाया आरोप एक्टिव हुई उमरिया पुलिस भेजी जाएगी टीम
— Human Trafficking: Mother alleges that her son was sold in Meerut, Umaria police becomes active, team will be sent

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से कई आदिवासी युवक रोजगार की तलाश में देश प्रदेश के कई हिस्सों में रहकर के काम कर रहे हैं। लेकिन कभी-कभी गलत हाथों में पड़ने पर युवक ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार भी हो जाते हैं। ताजा मामला उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक जनवरी 2024 से घर से रोजगार के नाम पर मेरठ गया हुआ है। लेकिन आज तक उसका पता नहीं चल पा रहा है। युवक के माता-पिता का रो-रो करके बुरा हाल है।

वही ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इस सनसनीखेज मामले में ग्राम मरई खुर्द निवासी गीता बैगा ने एसपी कार्यालय पहुंच करके एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया को लिखित आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मानपुर निवासी धर्मेंद्र बैगा के के द्वारा उनके एकलौते लड़के राजकुमार बैगा को मेरठ में रोजगार देने के बहाने जनवरी 2024 ले जाया गया था। लेकिन लड़के का कोई अब रहता पता नहीं है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके लड़के को किसी के हाथों बेच दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत मुझे प्राप्त हुई है टीम बनाकर के मेरठ भेजा जाएगा जल्द से जल्द युवा की युवक की दस्तयबी के प्रयास किए जाएंगे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज