Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मण्डला जिले का ग्राम ठरका के 20 ग्रामीण डायरिया की चपेट में मचा हड़कंप

Author Picture
Sub Editor
Jul 7, 2024 2:21 PM IST

[inb_subtitle]

मण्डला जिले का ग्राम ठरका के 20 ग्रामीण डायरिया की चपेट में मचा हड़कंप
— 20 villagers of Tharka village of Mandla district are suffering from diarrhea, panic has arisen

—Advertisement—

मप्र के आदिवासी जिला मंडला के ग्राम ठरका में डायरिया के प्रकोप से 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए है। जिन्हें पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में भर्ती कराया गया और आराम न लगने पर जिला चिकित्सालय मंडला रिफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ठरका ग्राम PHE मंत्री संपतिया उइके का ग्रह ग्राम है जहाँ दूषित पानी पीने से ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है। वही जानकारी पर बम्हनी की स्वास्थ्य टीम ठरका गाँव पहुँचकर बीमार ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवा रही है।

वही जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि लगभग 15से 20 मरीज कल रात से बीमार है जिन्हें जिला चिकित्सालय में भारती किया गया है और phe की टीम को मौaके पर पहुंचाया गया है वहीं एक ओर ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड नंबर 3 में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है पानी की टंकी से सप्लाई पानी पीने से यहां यह स्थिति पैदा हुई है पूरे गांव में डायरिया न फैले इस लिए प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज