Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत परिजनों ने कर दिया चक्का जाम

Author Picture
Sub Editor
Jul 8, 2024 12:28 AM IST

[inb_subtitle]

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत परिजनों ने कर दिया चक्का जाम
— The young man died under suspicious circumstances, his family members blocked the road

—Advertisement—

जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के राशन खेड़ा गांव में रविवार को एक 22 वर्षीय युवक भरत अहिरवार का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला,खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बड़ागांव थाना क्षेत्र के पास टीकमगढ़ सागर स्टेट हाईवे के बड़ागांव घाटी पर जाम लगा दिया जिससे करीब 1 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

जाम लगने की जैसी जानकारी एसडीओपी राहुल कतरे को मिली तो बड़ागांव थाना पुलिस और बुडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची एक घंटे करीब समझाया इसके बाद जाम खोला गया मृतक के परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद लंबे समय से चला आ रहा है उसी को लेकर गांव में ही कुछ रहने वाले लोगों पर मारपीट कर हत्या करनें का आरोप लगाया है एसडीओपी राहुल कटरे कि समझाइस पर सूचना मिलते ही एसडीओपी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की इस दौरान करीब एक घंटा के बाद परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हुए जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक भरत अहिरवार रात्रि के 9:00 बजे अपने घर से कुएं पर गुली बीनने गया था इस दौरान गांव में ही कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हुआ मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया गया रात भर मृतक के परिजन भरत को ढूंढते रहे मगर भरत कहीं नहीं मिला सुबह देखा कि रबूदा अहिरवार के खेत पर मृतक भरत अहिरवार का का शव संदिग्ध अवस्था में खेत पर पड़ा मिला

एसडीओपी राहुल कटरे का कहना है कि मृतक के परिजनों के द्वारा जो भी रिपोर्ट की गई है उसके आधार पर जांच की जा रही है जो भी तत्व सामने निकल कर आएंगे उसी आधार पर एफआईआर की जाएगी

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज