Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गुना की गलियों में मिले काले हिरण के पैर मचा हड़कंप

Author Picture
Sub Editor
Jul 14, 2024 11:52 AM IST

[inb_subtitle]

गुना की गलियों में मिले काले हिरण के पैर मचा हड़कंप
— गुना की गलियों में मिले काले हिरण के पैर मचा हड़कंप

—Advertisement—

बोहरा कॉलोनी में श्याम डेयरी वाली गली में एक जानवर के कटे पैर मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। लोगों को लगा कि कटे पड़े पैर गाय के बछड़े के हैं। इसके बाद लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्लाट में पड़े जानवर के पैर जप्त कर लिए। बाद में जब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ ने पैरों का परीक्षण किया तो वह ब्लैक बग (काले हिरण) के निकले। जिससे अब मामला काले हिरण के शिकार का नज़र आ रहा है।

पुलिस ने गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जब बरामद किए गए कटे पैरों को बारीकी से देखा तो उनकी बनावट गाय के बछड़े के पैर जैसी नही दिखाई दी । संदेह होने पर एक्सपर्ट ओपिनियन के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की सहायता ली गई। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ ने चारों पैर काले हिरण के होना बताया ।

इस मामले में हिंदू संगठनों ने भी प्रशासन को ज्ञापन दिया कार्यवाही की मांग की ।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज