Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बुधनी के भैरुंदा में घर मे घुसकर प्रेमिका को गोली मारकर आरोपी हुआ फरार

Author Picture
Sub Editor
Jul 15, 2024 8:42 AM IST

[inb_subtitle]

बुधनी के भैरुंदा में घर मे घुसकर प्रेमिका को गोली मारकर आरोपी हुआ फरार
— बुधनी के भैरुंदा में घर मे घुसकर प्रेमिका को गोली मारकर आरोपी हुआ फरार

—Advertisement—

एक तरफा प्रेम में प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को गोली मारी, मौतः बीच बचाव करने में मां को भी गोली लगी, गंभीर घायल, आरोपी फरार

बुधनी के भैरुंदा में रविवार रात करीब 8 बजे नारायण सिटी कॉलोनी में शिक्षक इंदर सिंह के घर में घुसकर एक युवक ने 3 फायर किए। जिसमें मां-बेटी को गोली लगने से गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था। युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दल बनाकर उसके गांव रवाना किया है। इस घटना के बाद परिजनों व सामाजिक लोगों के द्वारा पुलिस पर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पिता बोले- पुलिस से पहले ही शिकायत की थी

एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि रात 8 बजे नारायण सिटी निवासी इंदर सिंह कीर के घर रेहटी निवासी प्रभु दायमा आया और उसने घर में मौजूद 20 वर्षीय आरती कीर को गोली मारी। दोनों आपस में रिश्तेदार ही हैं। आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं।
बीच-बचाव के दौरान मां को भी गोली लगी

इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची मां भी गोली बारी में घायल हो गई। घटना के समय घर पर बड़ी बेटी अंजली कीर व छोटा बेटा उदय कीर भी मौजूद थे। मां-बेटी की चीख सुन जब आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

तत्काल घायल अवस्था में आरती व उसकी मां ललिता कीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद ही आरती ने दम तोड़ दिया। वहीं मां का उपचार जारी है। पिता की माने तो युवक द्वारा परेशान किए जाने की घटना को लेकर पुलिस से पहले भी शिकायत की गई थी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज