Shorts Videos WebStories search

जेठानी से की छेड़छाड़ देवरानी को झांसा देकर किया दुष्कर्म तलाश में जुटी पुलिस

Sub Editor

जेठानी से की छेड़छाड़ देवरानी को झांसा देकर किया दुष्कर्म तलाश में जुटी पुलिस
whatsapp
  • महिला के साथ हुए दुष्कर्म पर मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • दुष्कर्म पीडि़ता की जेठानी पूर्व में उसी आरोपी पर छेड़छाड़ की दर्ज कराई थी शिकायत

अनूपपुर, महिला पुलिस थाना अनूपपुर में 28 वर्षीय महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई। जहां शिकायत पर पुलिस ने 17 जुलाई को आरोपी चंद्रभान नामदेव पिता राधिका नामदेव निवासी वार्ड 10 पिपरिया के खिलाफ धारा 366, 376 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इसके पूर्व भी महिला की जेठानी ने भी 3 जून को आरोपी चंद्रभान के खिलाफ मारपीट एवं छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा धारा 354, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार फरियादिया ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत लेकर महिला थाना अनूपपुर पहुंची।

महिला थाना प्रभारी विरेन्द्र तिवारी ने बताया कि फरियादिया ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 मई को वह अपने ससुराल में थी, जहां उसके पति से नोंकछोंक हो गई थी। रात लगभग 1 बजे चन्द्रभान नामदेव ने उसे फोन कर बोला की तुम्हारे माता-पिता लेने आए, जिसके बाद मै उसके साथ चली गई। जहां उसने दुल्हा तालाब के पास मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किए और वहां से भाग गए। जिसके बाद मै अपने मायके आ गई और लोक लज्जा के कारण घटना के संबंध में किसी को नही बताए। 28 जून को जब मै अपने ससुराल वापस आई तो चंन्द्रभान नामदेव मेरे मायके में मेरी भाई-बहन को फोन लगाकर मेरे ससुराल वालो के बारे में झूठी शिकायत करने लगा, जिससे मेरे ससुराल वा मायके में विवाद की स्थिति बनने लगी, जिससे परेशान होकर मेरे साथ जबरन किए गए दुष्कर्म की करने पहुंची हॅू। जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गए हैं।

फरियादी की जेठानी ने पूर्व में भी छेड़छाड की दर्ज कराई थी शिकायत

दुष्कर्म पीडि़त महिला की जेठानी ने भी पूर्व में 3 जून 2024 को चन्द्रभान नामदेव पर मारपीट एवं छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत कोतवाली अनूपपुर में दर्ज करवाई गई थी। फरियादी की जेठानी पूर्व में आरोप लगाया गया था कि चन्द्रभान नामदेव ने उसे रास्ते में रोकर उसकी देवरानी को घर से जबरन बाहर निकाल देने एवं उसे रखने की बात कहते हुए उससे अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मारपीट कर छेड़छाड़ किया गया। जहां शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान नामदेव के खिलाफ धारा 354, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जेठानी से की छेड़छाड़ देवरानी को झांसा देकर किया दुष्कर्म तलाश में जुटी पुलिस

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

अनूपपुर
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।