Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

JCB की खुदाई में मिला सोना बता कर लूट लिए 19 लाख

Author Picture
Sub Editor
Jul 21, 2024 6:18 PM IST

[inb_subtitle]

JCB की खुदाई में मिला सोना बता कर लूट लिए 19 लाख
— JCB की खुदाई में मिला सोना बता कर लूट लिए 19 लाख

—Advertisement—

अगर आपको बेहद कम कीमत में सोना मिल रहा है तो आप हो जाइए सावधान जी हां हो जाइए सतर्क क्योंकि आपको असली सोने के नाम पर बेचा जा रहा है नकली सोना और आप होने वाले हैं ठगी के शिकार तो देखिए हमारी इस खबर में की सोने के नाम पर कैसे ठग लिए एक व्यक्ति से 19 लाख रुपए।

JCB की खुदाई में मिला सोना बता कर लूट लिए 19 लाख

मामला नरसिंहपुर के करेली का है जहां डूंगरिया गांव के रहने वाले मोहनलाल दुबे से एक महिला और युवक ने सोना देने के नाम पर ले लिए 19 लाख 11 रुपए शिकायतकर्ता मोहनलाल की माने तो लगभग एक सप्ताह पहले नर्मदा नदी के बरमान घाट पर एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई और फिर दोनों में बातों का सिलसिला मोबाइल के जरिए शुरू हुआ फिर युवक ने मोहनलाल दुबे से कहा कि हम गुजरात के हैं और नरसिंहपुर जिले में जेसीबी मशीन चलाते हैं और जेसीबी मशीन से खुदाई करते समय हमें बहुत सारा सोना मिला है और हमारे पास वह सोना रखा हुआ है अगर आप उस सोने की परख कर सकते हो तो कर लो और इन्हीं बातों के जरिए उस युवक और उसके साथ रहने वाली एक महिला ने मोहनलाल दुबे को जिला मुख्यालय नरसिहपुर बुलाया और उन्हें नकली सोने से भरा हुआ बैग बता दिया इतना ही नहीं विश्वास के लिए इन्होंने उस बाग में रखे सोने के कुछ टुकड़ा मोहनलाल दुबे को रखने के लिए भी दे दिए और कहा की आप सुनार से इसकी पहचान करवा लेना और मोहनलाल ने उन टुकड़ों को चेक करवाने सुनार को दिए तो सुनार ने कहा कि यह सोना असली है और फिर मोहनलाल दुबे लालच में आ गए और लगभग 4 किलो सोना से भरा बैग 19 लख रुपए नगदी देकर ले लिए और जैसे ही मोहनलाल ने सोने से भरा 4 किलो बाग की जांच कराई तो वह सोना नकली निकला और अब मोहनलाल अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं और असली सोने के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह की शिकायत भी जिले के एसपी से की है।

मोहनलाल की शिकायत पर नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्यवाही की बात भी की है वही लोगों से इस तरह के मामलों में सावधानी व सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

पुलिस प्रशासन तो कार्यवाही करेगा ही लेकिन हमें और आपको एक बार फिर सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है कि अगर हमें कोई समान बृहद कम दामों पर मिल रहा है तो उसकी जांच पड़ताल अच्छी तरह कर लेना बेहद जरूरी है अगर लोग लालच में आ गए तो मोहनलाल जैसे हम और आप भी ठगी का शिकार बन सकते हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज