Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झोलाछाप डाक्टरों पर कठोर कार्यवाही कर क्लीनिक सील किए जाने हेतु कलेक्टर उमरिया ने गठित किए दल

Author Picture
Sub Editor
Jul 23, 2024 4:49 PM IST

[inb_subtitle]

झोलाछाप डाक्टरों पर कठोर कार्यवाही कर क्लीनिक सील किए जाने हेतु कलेक्टर उमरिया ने गठित किए दल
— Umaria Collector formed teams to take strict action against quack doctors and seal their clinics

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किए जाने के बाद कलेक्टर उमरिया अब एक्शन में आ चुके हैं कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले में झोलाछाप डाक्टरों पर कार्यवाही किए जाने हेतु दल का गठन किया है । जिसमें करकेली विकासखण्ड के लिए गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग बांधवगढ अध्यक्ष होगे वहीं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी करकेली, तहसीलदार तहसील बांधगवढ , करकेली, बिलासपुर एवं चंदिया सदस्य होगे ।

इसी तरह पाली विकासखण्ड के लिए गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व पाली अध्यक्ष होगे वहीं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी पाली , तहसीलदार पाली एवं नौरोजाबाद सदस्य होगे । मानपुर विकासखण्ड के लिए गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग मानपुर अध्यक्ष होगे एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी मानपुर तथा तहसीलदार मानपुर सदस्य होगे ।

कलेक्टर ने कहा है कि दल अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण कर झोलाछाप चिकित्सवको के विरूध्द कठोर कार्यवाही क्लीनिक सील एवं दंडनीय कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुूत करना सुनिश्चित करेंगे । यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज