Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मानपुर के पिंटू द्विवेदी को 3 माह के लिए कलेक्टर उमरिया ने किया जिला बदर

Author Picture
Editor
Aug 12, 2024 6:45 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया – जिलादंडाधिकारी धरणेन्‍द्र कुमार जैन ने दीपक उर्फ पिंटू व्दिवेदी पिता श्रवण कुमार व्दिवेदी उम्र 36 साल निवासी राम जानकी मंदिर के पास थाना मानपुर को मप्र राज्‍य सुरक्षा अधिनियम की धारा के अंतर्गत जिला उमरिया सहित समीपी राजस्‍व जिलो शहडोल, अनपूपुर, मैहर, जबलपुर, कटनी एवं डिंडौरी की चतुर्दिक सीमाओ से तीन माह की अवधि के लिए निष्‍कासित किया है।

अनावेदक आदेश दिनांक से 24 घंटे के भीतर विनिर्दिष्‍ट जिलो की सीमा से बाहर जाकर अपने आचरण मे सुधार करेगा । आदेश प्रभावशील रहने तक बिना अनुमति के उक्‍त सीमाओ मे प्रवेश नही करेगा । उसके विरूध्‍द चल रहे न्‍यायालयीन मामलो की पेशी की तिथियो पर थाना प्रभारी थाना मानपुर को लिखित सूचना देने पर उपस्थिति मे छूट रहेगी । पेशी के तुरंत बाद अनावेदक इस आदेश का पालन करेगा । आदेश के उल्‍लंघन करने पर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज