Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तूफान बनी आग का गोला धूं धूं कर बीच सड़क में जल गई पूरी गाड़ी

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 25, 2024 3:19 PM IST

[inb_subtitle]

तूफान बनी आग का गोला धूं धूं कर बीच सड़क में जल गई पूरी गाड़ी
— तूफान बनी आग का गोला धूं धूं कर बीच सड़क में जल गई पूरी गाड़ी

—Advertisement—

मंगलवार की देर शाम मनासा नीमच रोड पर मजदूरों को मनासा छोड़कर आमली खेड़ा जा रही एक तूफान गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई

मिली जानकारी अनुसार नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव आमलीखेड़ा निवासी रामचंद्र पिता भंवरलाल भाटी अपनी गाड़ी तूफान से कृषि कार्य हेतु आए मजदूरों को देर शाम मनासा छोड़कर वापिस लौट रहे थे। तभी नीमच मनासा रोड पर सावन के समीप गोवर्धन गौशाला के पास अचानक शॉर्ट शर्किट की वजह से तूफान गाड़ी में आग लग गई।

वही रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया। नही तो बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी।हालाकि घटना में कोई जनहानि नही हुई ।सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई ।आग के कारण तूफान गाड़ी का इंजन पूरी तरह जल गया ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज