Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जिला जेल उमरिया में HIV / Syphilis Screening शिविर का हुआ आयोजन

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 30, 2024 1:18 PM IST

[inb_subtitle]

जिला जेल उमरिया में HIV / Syphilis Screening शिविर का हुआ आयोजन
— जिला जेल उमरिया में HIV / Syphilis Screening शिविर का हुआ आयोजन

—Advertisement—

जेल अधीक्षक डी० के० सारस ने बताया कि जिला जेल उमरिया में प्रवेश हुये 11 बंदियों की एच.आई.वी./ सिफलिस स्कीनिंग के लिए शिविर आयोजित किया गया। जेल में ही जांच केन्द्र होने से जेल चिकित्सक के निर्देशन में 83 बंदियो का जांच किया जा चुका है।

नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति जिला उमरिया डाक्टर मुकुल तिवारी एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन के निर्देशन में आयोजित कैम्प में परामर्शदाता शिवांशु सिंगौर, प्रियंका यादव तथा लैब टैक्नीशियन-अनुज रजक, एवं प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर नीलेश लखेरा के द्वारा जाँच/परीक्षण किया गया ।

इस अवसर पर जेल चिकित्सक डॉ एस.के. जैन, जेलर उप अधीक्षक- माखन सिंह मार्को उपस्थित रहे। ड्यूटीरत मुख्य प्रहरी ने बंदियो को अनुशासन में रखकर शिविर में उपस्थित कराकर आयोजन को सफल बनाया गया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज