Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Crime News : पन्ना में लुटेरी दुल्हन और उसके तथाकथित माता-पिता गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
Oct 4, 2024 9:34 PM IST

[inb_subtitle]

Crime News : पन्ना में लुटेरी दुल्हन और उसके तथाकथित माता-पिता गिरफ्तार
— Crime News : पन्ना में लुटेरी दुल्हन और उसके तथाकथित माता-पिता गिरफ्तार

—Advertisement—

  • शादी के 8 दिन बाद ही सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी लेकर हो गई थी फरार।
  • सुनवानी थाना पुलिस ने की कार्यवाही कटनी से किया गिरफ्तार।

पन्ना पुलिस के हाँथ एक बड़ी सफलता लगी है और पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन एवं उसके कथित माता-पिता को गिरफ्तार किया है जो शादी के 8 वें दिन ही सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूंछतांछ कर रही है। पुलिस ने इन सभी के पास से धोखाधड़ी से लूटे गए सोने चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

बता दे की प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनवानी थाना में फरियादी संतोष कुमार शुक्ला ने 21 सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे सोनू शुक्ला की शादी महिमा शर्मा से हुई थी जो शादी के आठवें दिन ही सोने चांदी और नगदी लेकर फरार हो गई थी। उक्त शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

इसी द्वारान पुलिस गिरोह के सरगना शिव प्रताप सिंह उर्फ मोटू सिंह की लोकेशन कटनी में मिली। जिसके बाद एसपी साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देश पर थाना प्रभारी वहीद खान की अगुवाई में पुलिस टीम ने कटनी जाकर उसे गिरफ्तार किया।

सरगना ने लुटेरी दुल्हन समेत अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी जिसमें सुमित पाल, राजेश लोधी, रजनी रघुवंशी और गुंजन शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने इनके पास से हाफ पेटी चांदी, मंगलसूत्र, पायल, 10 हजार नगद, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल जप्त किए हैं। इतना ही नही इन आरोपियों के द्वारा दमोह जिले में भी इसी प्रकार की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज