Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शादी का जोड़ा पहनकर लटक गया युगल 3 वर्ष पहले हुआ था प्रेमविवाह

Author Picture
Sub Editor
Apr 2, 2026 4:36 PM IST

[inb_subtitle]

शादी का जोड़ा पहनकर लटक गया युगल 3 वर्ष पहले हुआ था प्रेमविवाह
— शादी का जोड़ा पहनकर लटक गया युगल 3 वर्ष पहले हुआ था प्रेमविवाह

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के सागर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी के शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। दोनों ने शादी के जोड़े पहने हुए थे।बुधवार देर रात जब परिजनों ने दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह घटना रहली थाना क्षेत्र क चांदपुर के मुठिया टोला की है।

लव मैरिज के हुए थे 3 वर्ष

मृतकों की पहचान गोलू पटेल (22) और काजल पटेल (21) के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी से रहते थे. घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई है। मां का निधन हो चुका है।पुलिस ने शवों के पंचनामा बनाकर रहली स्वास्थ्य केंद्र भेजे हैं।

नही था कोई तनाव

जानकारी के अनुसार, मृतक राजेंद्र मजदूरी करता था और उसके पास कुछ कृषि भूमि भी थी।राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या किसी प्रकार के तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस विषय में अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

शादी के कपड़े पहनकर लटके

सूचना पर पहुंची पुलिस जब परिजनों के साथ कमरे के अंदर गई तो नजारा देख हैरान रह गई। काजल ने शादी का जोड़ा (साड़ी) पहन रखी थी, वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट पहना हुआ था. दोनों की शादी को करीब 3 साल हो गए थे, लेकिन कोई बच्चा नहीं था. इस घटना को लेकर रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि अब तक मौत का कारण सामने नहीं आ पाया है. पुलिस जांच कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज