Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अनूपपुर, शहडोल सहित इन जिलों में होगी ओलावृष्टि जारी हुआ IMD का बड़ा अलर्ट 

Author Picture
Sub Editor
Apr 6, 2026 6:27 PM IST

[inb_subtitle]

 अनूपपुर,शहडोल सहित इन जिलों में होगी ओलावृष्टि जारी हुआ IMD का बड़ा अलर्ट 
—  अनूपपुर,शहडोल सहित इन जिलों में होगी ओलावृष्टि जारी हुआ IMD का बड़ा अलर्ट 

—Advertisement—

IMD Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में जहां भीषण गर्मी का कहर है वहीं कई ऐसे जिले हैं जो बारिश की जद में है.मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा ताजा अपडेट जारी किया गया है जिसमें बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट प्रदेश की कई जिलों के लिए जारी किया गया है.जारी अलर्ट में बताया गया कि अगले 24 घंटे में इन जिलों में भीषण बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है.

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के अनूपपुर शहडोल और डिंडोरी जिलों में झंझावात और वज्रपात के साथ-साथ ओला वृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है. आशंका यह भी व्यक्त गई है कि अगले 24 घंटे इन जिलों में झोकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चलेगी. 

बारिश का यलो अलर्ट 

मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा जारी अलर्ट में शिवपुरी,मुरैना, श्योपुर कला,ग्वालियर,दतिया,भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, कटनी,सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.अगले 24 घंटे में इन जिलों में भी आकाशीय बिजली के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज