Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

छिपकली कांड के बाद अब 4 छात्र अचानक हुए लापता लालपुर छात्रावास का मामला

Author Picture
Sub Editor
Nov 15, 2024 1:03 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोष बालक छात्रावास लालपुर उमरिया से 4 छात्र हुए बिन बताए लापता हो गए है। जिला मुख्यालय का यह छात्रावास आए दिन सुर्खियों में रहता है बीते माह इस छात्रावास में दर्जन भर छात्र बीमार हो गए थे। छात्रों का दावा था कि खाने में छिपकली गिर गई थी और इस खाने को हमने खाया है इसी कारण हम बीमार हो गए हैं। उक्त मामले में वार्डन को भी कि छात्रावास पृथक कर दिया गया।

लेकिन दोबारा यह छात्रावास सुर्खियों में आ गया है। छात्रावास भेजने के बाद माता-पिता इस बात से निश्चित हो जाते हैं कि उनकी सुरक्षा पर कोई सवालिया निशान खड़ा होगा। लेकिन छात्रावास से एक साथ चार छात्र गायब हो जाते हैं और वार्डन को पता भी नहीं चलता। हालांकि मामले से पल्ला झाड़ने के लिए वर्णन के द्वारा कोतवाली थाने में चारों छात्रों की पृथक पृथक दर्ज करवा दी गई है।

जिन बच्चों के लापता होने की खबर है उनमें सूर्या पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 13 निवासी फजीलगंज,करण पिता स्व अशोक प्रजापति उम्र 13 निवासी टिकुरी टोला बल्होड मानपुर,भूपत पिता मान सिंह परस्ते उम्र 12 वर्ष निवासी शहपुरा,आदित्य पिता बबलू बैगा उम्र 13 निवासी चेचपुर मानपुर है।

मामले में छात्रावास के वार्डन को ही अगर पूरा जिम्मेदार माना जाए तो यह बेमानी होगा। क्योंकि जिला मुख्यालय में बैठे हुए अन्य विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व है कि वह छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा बीच-बीच में लेते रहें।

बिना बताए छात्रावास से लापता हुए छात्र 12 से 13 वर्ष के हैं। क्या छात्रों के साथ है छात्रावास में वार्डन के द्वारा बुरा व्यवहार किया गया है या फिर अन्य बड़े छात्रों के द्वारा मारपीट की गई है। तमाम विषयों से पर्दा तभी उठ पाएगा जब इस विषय में सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में जांच की जाएगी।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज