Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Blind Murder Umaria : रात भर रहा लापता सुबह बीच गाँव मे मिला शव मचा हड़कंप

Author Picture
Sub Editor
Jan 15, 2025 5:35 PM IST

[inb_subtitle]

Blind Murder Umaria : रात भर रहा लापता सुबह बीच गाँव मे मिला शव मचा हड़कंप
— Blind Murder Umaria : रात भर रहा लापता सुबह बीच गाँव मे मिला शव मचा हड़कंप

—Advertisement—

बीच गांव में दो बस्तियों के बीच एक 60 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। दरअसल पूरा मामला उमरिया जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमिलिया का है।

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले को लेने बताया की उक्त मृतक की पहचान बहादुर अगरिया पिता मगधु अगरिया उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम अमिलिया के रूप में हुई है। परिजनों से मेरी जानकारी के अनुसार मृतक बहादुर 14 जनवरी की दोपहर 3:00 बजे घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। घर जब मृतक नहीं पहुंचा तो परियों ने आसपास उसकी तलाश भी की। लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह-सुबह मृतक के बेटे कमलेश अगरिया ने अपने पिता के शव को गाँव के ही मड़ई तालाब के पास पड़ा हुआ देखा। मृतक के बेटे कमलेश अगरिया के द्वारा तत्काल इसकी सूचना मानपुर पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मानपुर थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। घटना की तस्दीक होने के बाद उक्त जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। सूचना मिलते ही उमरिया एसपी निवेदिता नायडू और एसडीओपी उमरिया नागेंद्र सिंह घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पहुंचे। शहडोल से पहुंची हुई फॉरेंसिक टीम ने भी बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर में चोट के निशान भी हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।

पंचनामा के उपरांत शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। उक्त मामले में जानकारी यह भी प्राप्त हो रही है कि मानपुर पुलिस के द्वारा कुछ संदेहियों से पूछताछ भी की जा रही है। उमरिया पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द पुलिस इस अंधी हत्या का खुलासा कर लेगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज