Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तीर्थ यात्री ध्यान दें ! उमरिया से ट्रेन 1 फरवरी को शिर्डी के लिए होगी रवाना

Author Picture
Sub Editor
Jan 30, 2025 5:27 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शिर्डी के लिए ट्रेन 1 फरवरी को प्रातः 6.30 बजे रवाना होगी । शिर्डी के लिए चयनित 279 तीर्थ यात्रियों के आगमन, प्रस्थान तक अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। 

 जनपद पंचायत मानपुर, नगर परिषद मानपुर के लिए कन्हैया दास पनिका तहसीलदार मानपुर, सीईओ मानपुर राजेन्द्र त्रिपाठी, प्रभुनाथ पटेल उपयंत्री मानपुर, नगर पालिका परिषद पाली, नौरोजाबाद के लिए डीलन सिंह मरावी तहसीलदार पाली, कन्हाई कुंवर सीईओ पाली, भूपेन्द्र सिंह पेंड्रों सीएमओ पाली, जनपद पंचायत करकेली, तहसील करकेली के लिए अभ्यानंद शर्मा प्रभारी तहसीलदार करकेली, राजेश त्रिपाठी उपयंत्री, अमित यादव उपयंत्री तथा तहसील बांधवगढ , नगर पालिका , परिषद उमरिया चंदिया के लिए संतोष चौधरी नायब तहसीलदार बिलासपुर, कर्तव्य अग्रवाल नायब तहसीलदार चंदिया, किशन सिंह सीएमओ उमरिया , देव कुमार गुप्ता उपयंत्री उमरिया शामिल है ।

अधिकारीगण अपने क्षेत्र अंतर्गत चयनित तीर्थ यात्रियों को ट्रेन रवाना होने के तीन घंटे पूर्व रेल्वे स्टेशन पर उपस्थित कराते हुए इसकी जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया को देंगे ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज