Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अरे ये क्या ! रस्सी से क्यों बांधा गया संविदाकर्मियों को ?

Author Picture
Content Writer
Dec 28, 2022 10:43 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

हरदा में जिसने भी देखा देखता रह गया,भोपाल में संविदा कर्मचारियों की गिरफ्तारी से नाराज संविदा कर्मचारियों ने शहर में रैली निकाल कर अनोखा विरोध जताया। जिसमे संविदा कर्मचारियों को रस्सी से बांध कर शहर में घुमाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

See Vedio :

संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के 14 वें दिन जानता का समर्थन मांगे शहर में निकाली रैली। भोपाल में संविदाकर्मियों को जेल भेजने के विरोध में स्थानीय हड़तालीन संविदा कर्मचारियों द्वारा रस्सी से बांधकर प्रदर्शन किया गया।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा ने बताया की हम संविदा कर्मचारी बिगत 14 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे है। भोपाल में हमारे 8 संविदा कर्मचारियों को आतंकवादियों की तरह जेल भेजा गया जिसके विरोध में आज हमने शहर में आम जनता का समर्थन मांगने और सरकार का विरोध करने रैली निकाली जिसमे हमने हमारे साथियो को रस्सी से बाधकर शहर में घुमाया। रैली के दौरान संविदाकर्मियों ने पी पी टी किट पहने संविदाकर्मियों पर खुद ही पुष्पवर्षा की।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज