Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Accident : बाइक और स्कूल वैन की भिड़ंत घटना में घायल मासूम बच्चों का वीडियो वायरल

Author Picture
Editor
Feb 5, 2025 6:59 PM IST

[inb_subtitle]

Umaria Accident : बाइक और स्कूल वैन की भिड़ंत घटना में घायल मासूम बच्चों का वीडियो वायरल
— Umaria Accident : बाइक और स्कूल वैन की भिड़ंत घटना में घायल मासूम बच्चों का वीडियो वायरल

—Advertisement—

Umaria Accident News : स्कूली वैन और बाइक की भिड़ंत का मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़वार से आया है। जहां आज एक निजी विद्यालय सुभाषनी इंग्लिस मीडियम स्कूल ग्राम पड़वार के स्कूली वैन और बाइक सवारों की आमने – सामने की भिंड़त हो गई।घटना में बाइक में सवार दोनों युवक रक्तरंजित हो गए।

वही सोशल मीडिया में सुभाषनी इंग्लिस मीडियम स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमे मासूम बच्चे भी चोटिल हुए है।एक छात्रा के चेहरे में ब्लड लगा हुआ दिखाई दे रहा है जो एक अन्य मासूम को पकड़ कर बैठी हुई है।लेकिन वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बच्चा अन्य बच्चों के मुँह में तत्परता के साथ पानी मारता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन कोई जिम्मेदार व्यक्ति बच्चों के पास नही दिखाई दे रहा है।

उक्त मामले में जब विद्यालय के संचालक कमलेश गौतम से उनके दूरभाष नम्बर क्रमांक 062664 83680 पर घटना की जानकारी लेने की कोशिश की गई तो पहले तो उन्होंने घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया लेकिन जब वायरल वीडियो का हवाला दिया गया तो बाद में बात करने की बात कही गई।

घटना की जानकारी जब बीट प्रभारी गौरव तिवारी से ली गई तो उन्होंने कहा कि घटना की सूचना विद्यालय संचालक या बाइक सवार युवकों से नही मिली है। दोनों घायल युवकों को बरही स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अस्पताल से तहरीर प्राप्त होने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।

घटना में घायल हुए दोनों बाइक सवारों की पहचान कृष्ण कांत सोनी पड़वार,कृष्ण कुमार सोनी करेला जिला कटनी के रूप में हुई है।

गौरततलब की जिले में कई ऐसे विद्यालय है जहाँ मासूम छात्र-छात्राओं के परिवहन के लिए कंडम स्कूली वाहनों का उपयोग किया जाता है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज