Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

स्कूल बस ड्राइवर ही निकला स्कूल संचालक के घर लूट का मास्टरमाइंड…

Author Picture
Sub Editor
Feb 15, 2025 1:09 AM IST

[inb_subtitle]

स्कूल बस ड्राइवर ही निकला स्कूल संचालक के घर लूट का मास्टरमाइंड...
— स्कूल बस ड्राइवर ही निकला स्कूल संचालक के घर लूट का मास्टरमाइंड...

—Advertisement—

  • एंबुलेंस से लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम। लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 अभी फरार
  • पुलिस नही बता सकी बरामद आभूषण सोने चाँदी के है य आर्टिफिशियल..न ही कीमत का आकलन कर सकी है।

शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में बीते 2 व 3 फरवरी की देर रात निजी स्कूल के संचालक सुबोध अरोरा के घर हुई 80 लाख की लूट के मामले का पर्दाफाश करने का पुलिस ने दावा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । इस लूट की वारदात का मास्टर माइंड कोई और नही बल्कि स्कूल संचालक का स्कूल बस ड्राइवर जुझार सिंह ही निकला है । मामले की खास बात यह है कि लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देने एंबुलेंस उपयोग किया । पुलिस को शक न हो इसलिए एम्बुलेंस से ही लूटेरे घर में लूट करने आए थे। हालांकि अब भी पुलिस लूटा गया 80 लाख का पूरा माल बरामद नही कर सकी है। पकड़े गए लुटेरों से कुछ आभूषण बरामद हुए है जिसे पुलिस भी अभी नही बता पाई है कि वह सोने के य आर्टिफिसियल है। ओर उनकी कीमत कितनी है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि इस लूट का मास्टर माइंड ड्राइवर जुझार सिंह ने पवन मोगिया, बृजेंद्र गुर्जर से संपर्क करके एवं गुना से 6 पारदी बुलवाए। आरोपियों ने पहले स्कूटी से रेकी की, और फिर एंबुलेंस से वारदात को अंजाम दिया। अभी 6 आरोपी फरार हैं, जबकि 5 को गिरफ्तार कर लिया। एंबुलेंस संचालक कुलदीप तोमर को लालच दिया, तो उसने अपना वाहन लूट के लिए दे दिया। पुलिस ने बताया कि फरियादी ने जो बताया, उसमें से काफी माल मिल गया है। आरोपी विनोद गुर्जर पर मारपीट और पवन पर अवैध शराब का मामला दर्ज है। फरार 6 पारदी आरोपियों में से 3 ज्ञात हो गए हैं, जिन्हें पकड़ने पुलिस टीम गई हैं।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज