Shorts Videos WebStories search

हर्ष फायर कर लगाया स्टेटस बन गया जी का जंजाल ढूढ़ रही है पुलिस

Sub Editor

हर्ष फायर कर लगाया स्टेटस बन गया जी का जंजाल ढूढ़ रही है पुलिस
whatsapp

सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप स्टेट्स से डाउनलोड करके वायरल किया गया हर्ष फायरिंग का वीडियो अब चर्चा में है। वायरल वीडियो ग्वालियर के डबरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। 32 सैकेंड के वीडियो में चार युवक अपनी अपनी बंदूक और अधिया से एक के बाद एक बैखौफ होकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

हर्ष फायरिंग का ये वीडियो किसी मैरिज हॉल का बताया जा रहा है और ये वीडियो किसी विजेंद्र रावत नामक युवक के व्हाट्सएप स्टेट्स से डाउनलोड किया लग रहा है। वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर निरंजन शर्मा ने डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल को निर्देशित किया है कि वे जल्द से जल्द हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान करें और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।