Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MPNews:खेत मे छिपे पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
May 7, 2025 4:51 PM IST

[inb_subtitle]

MPNews:खेत मे छिपे पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

—Advertisement—

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाने से भागा पॉक्सो एक्ट का आरोपी, खेत में छिपा मिला, पुलिस ने 48 घंटे में केले के खेत से धरदबोचा आरोपी ने भागते समय खेत में फेंकी थी हथकड़ी।

शाहपुर थाने की हवालात से फरार हुआ बलात्कार और अपहरण का गंभीर आरोपी आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। पूरे जिले को सतर्क कर देने वाले इस मामले में पुलिस पर कई सवाल उठने लगे थे, लेकिन दो दिन की कड़ी मेहनत और हाई अलर्ट के चलते आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल गई। आरोपी शिवाजी पिता हीरामण महाजन (बाविस्कर) को मंगलवार रात करीब 12:23 बजे इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर केले के खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल 4 मई को आरोपी को पॉक्सो एक्ट और बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसी रात उसका डीएनए और मेडिकल परीक्षण कराने पुलिस टीम उसे जिला अस्पताल बुरहानपुर लेकर गई थी। 5 मई की रात 12:03 बजे जब पुलिस उसे अस्पताल से लेकर थाने लौटी और मुख्य गेट से प्रवेश करा रही थी, तभी आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर अचानक पुलिस को चकमा दिया और हथकड़ी सहित भाग निकला। उसने हाईवे की तरफ दौड़ते हुए केले के खेतों में छुपने की कोशिश की। पुलिस महकमे में हड़कंप, किन्तु दो दिन के अंदर ही शाहपुर पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया, वही पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने पूरी टीम की कार्यकुशलता की सराहना की और ऐसे गंभीर अपराधियों को जल्द पकड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज