Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सैम मोबाइल संचालक सुदेश सचदेव के घर मे देर रात हुई वारदात बैग में रखे हुए 13 लाख 75 हजार हुए पार

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 8, 2025 4:45 PM IST

[inb_subtitle]

सैम मोबाइल संचालक सुदेश सचदेव के घर मे देर रात हुई वारदात बैग में रखे हुए 13 लाख 75 हजार हुए पार
— सैम मोबाइल संचालक सुदेश सचदेव के घर मे देर रात हुई वारदात बैग में रखे हुए 13 लाख 75 हजार हुए पार

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया के शांति मार्ग में निवासरत सुदेश सचदेव संचालक सैम मोबाइल ने बताया कि 7 और 8 जून की दरमियानी बैग में रखे हुए 13 लाख 75 हजार चोरी हो गई।उन्होंने आगे बताया कि बैग में रात में कैश रखा हुआ था।

घर मे सभी लोग अपने अपने कमरे में थे।घर का दरवाजा भी सामने से लॉक था लेकिन सुबह जब बैग देखा गया तो कैश नदारद था।रहस्यमयी तरीके से हुई चोरी से जहां पूरा परिवार शॉक्ड है। वही सीसीटीवी फुटेज में देर रात हलचल कैद हुई है।लेकिन साफतौर पर सीसीटीवी में कोई संदिग्ध कैद नही हुआ है। हालांकि सुदेश सचदेव से यह भी जानकारी मिली है कि उनके घर की छत अगल बगल के लगभग 10 घरों से जुड़ी हुई है।ऐसे में यदि यह कहा जाए कि अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया है कहना अनुचित नही होगा।

देखिए सीसीटीवी फुटेज

हालांकि सेकंड फ्लोर में सूने कमरे में रखे हुए 4 अलग अलग बैग में रखे हुए पैसे चोरो को कैसे पता था।घर के रात 1 बजे के आसपास घुसे चोर सीधे बैग तक कैसे पहुँचे घर मे कोई भी अन्य लाकर या रूम में न जाकर सीधे बैग को निशाना बनाना खुद में एक बड़ा सवाल है।

सीसीटीवी फुटेज में भी मात्र टार्च की रोशनी दिखाई दे रही है।क्या चोरो को घर मे लगे हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज की लोकेशन पहले से ही पता थी।

फिलहाल उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी बालेन्द्र शर्मा का कहना है कि आवदेन प्राप्त हुआ है।घटना स्थल का मुयायना किया जा रहा है।साथ ही आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएगें।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज