Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

 ग्राम पंचायत नौगमा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटेलाल पटेल की प्रतिमा का भव्य अनावरण

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 15, 2025 5:55 PM IST

[inb_subtitle]

 ग्राम पंचायत नौगमा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटेलाल पटेल की प्रतिमा का भव्य अनावरण
—  ग्राम पंचायत नौगमा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटेलाल पटेल की प्रतिमा का भव्य अनावरण

—Advertisement—

उमरिया /रामा भिलाष त्रिपाठी : जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगमा में 12 जून 2025 को एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण आयोजन के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री छोटेलाल पटेल जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम की प्राथमिक शाला नौगमा नं. 2 तिराहा पर संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

मुख्य अतिथि: पूर्व मंत्री  रामखेलावन पटेल

कार्यक्रम अध्यक्षता: डॉ. वी. पी. पटेल

विशिष्ट अतिथि: जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा वीरेंद्र पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता दरबारी लाल पटेल, पूर्व विधायक विद्याबाई पटेल (रीवा गुड़), नायब तहसीलदार दीपक पटेल, संकुल प्रभारी कुवेर शरण द्विवेदी, प्राचार्य महेश प्रसाद चौधरी, कुर्मी समाज अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, ओबीसी महासभा प्रतिनिधि बालक दास पटेल, पटवारी रामनरेश पटेल, सरपंच मुकेश पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य रविंद्र प्रसाद पटेल, शिक्षक संजय पटेल, एडवोकेट रामानुज पटेल, शिक्षक अजीत पटेल सहित मानपुर क्षेत्र के युवाओं ने विगत एक माह से लगातार मेहनत और समर्पण से तैयारी की।

प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत ग्राम के 96 प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में अपार उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समाजसेवी, शिक्षा-प्रेमी नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रनायक की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, प्रेरणा और शिक्षा का एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज