Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मौसम विभाग ने MP के दर्जनों जिले के लिए जारी किया भारी वर्षा का Yellow Alert | See List

Author Picture
Correspondent
Jun 19, 2025 6:34 PM IST

[inb_subtitle]

मौसम विभाग ने MP के दर्जनों जिले के लिए जारी किया भारी वर्षा का येलो अलर्ट | See List
— मौसम विभाग ने MP के दर्जनों जिले के लिए जारी किया भारी वर्षा का येलो अलर्ट | See List

—Advertisement—

Imd alert : मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा 19 जून कोआने वाले 24 घंटे के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है.मौसम केंद्र के द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में भोपाल, रीवा, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, उज्जैन,ग्वालियर  चंबल, शहडोल सहित इंदौर में अधिकांश स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश हुई है.बीते 24 घंटे में हुई बारिश से मौसम के तापमान में भीआंशिक गिरावट आई है.अगले 24 घंटे के लिए मौसम केंद्र के द्वारा मध्यप्रदेश के दर्जनों जिलों के लिए या को अलर्ट जारी किया गया है.

सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 19 जून 2025 को बिहार के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा।
  • मानसून की उत्तरी सीमा 25.0°N/60.0°E, 25.0°N/65.0°E, 25.5°N/70.0°E, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, बलिया, 28.0°N/83.5°E और 30.5°N/81.5°E से गुज़रना जारी है।
  • अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं
  • एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पूर्वोत्तर झारखंड और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में अवस्थित है इससे संलग्न ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है एवं ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • एक ट्रफ़ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर गुजरात क्षेत्र तक उत्तर-पूर्वी राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।
  • दक्षिण पंजाब से दक्षिण असम तक एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ़ उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण और झारखंड और उससे निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र पर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रही है। 

वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में। 

इन जिलों के लिए जारी किया गया यलो अलर्ट 

भारी वर्षा / वज्रपात / झंझावात /झोंकेदार हवाएं (50-60 किमी/घंटा)

खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जिलों में

वज्रपात / झंझावात / झोंकेदार हवाएं (50-60 किमी/घंटा)

बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर,आगर,मंदसौर,नीमच, गुना अशोकनगर, शिवपुरी,ग्वालियर, दतिया, भिंड ,मुरैना, शिवपुरी कला में.

वज्रपात / झंझावात /झोंकेदार हवाएं (50-60 किमी/घंटा)

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में।

भारी वर्षा/वज्रपात / झंझावात / झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा)

अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सागर जिलों में।

वज्रपात / झंझावात / झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा)

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

दिवाकर राज एक्सप्रेस,पत्रिका सहित कई प्रिंट मीडिया संस्थान में काम कर चुके हैं।वर्तमान में अनादि TV से जुड़े हुए हैं।दिवाकर अनूपपुर के रहने वाले हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण दिवाकर खबरीलाल डॉट नेट से जुड़े हुए हैं।दिवाकर राजनीति,क्राइम और डेली इवेंट्स पर खबर लिखना पसंद करते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज