Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विद्युत विभाग की लापरवाही से जिला मुख्यालय उमरिया में 2 गायों की मौत

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 21, 2025 10:21 AM IST

[inb_subtitle]

विद्युत विभाग की लापरवाही से जिला मुख्यालय उमरिया में 2 गायों की मौत
— विद्युत विभाग की लापरवाही से जिला मुख्यालय उमरिया में 2 गायों की मौत

—Advertisement—

Umaria News : उमरिया में बिजली विभाग के द्वारा भले ही मई-जून के महीने में मानसून के लिए मेंटेनेंस के नाम पर दिन में कई कई घंटे बिजली गुल कर दी जाती है। नगरवासी जब भी फोन लगाते थे तो कहा जाता था कि मानसून में होने वाले संभावित समस्याओं को लेकर के मेंटेनेंस किया जाता है। इसलिए यह विद्युत अवरोध उत्पन्न हो रहे हैं।

लेकिन आज सुबह उमरिया बिजली विभाग के दावों की पोल तब खुल गई जिला मुख्यालय के लालपुर में सड़क पर टूटी पड़ी विद्युत तार की चपेट में आने से 2 गायों की मौत हो गई।

पहले भी की जा चुकी है शिकायत

उक्त मामले में स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि सड़क पर झूलती तारों और झुके हुए खम्बों को लेकर के पहले भी विद्युत विभाग में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा यहां कोई भी मेंटेनेंस का काम नहीं किया गया है।

इस माँग पर अड़े वार्डवासी

घटना स्थल पर पहुंचे हुए लाईनमैनों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि यहां मौके पर जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और इस घटना का जिम्मेदार कौन है इसका जवाब दें।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज