Shorts Videos WebStories search

Success Story : Umaria जिले का बेटा NDA पास कर Air Force में बन गया Flying ऑफिसर

Sub Editor

whatsapp

Success Story : उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र के रहने वाले अभिनव पांडे ने नेशनल डिफेंस एकेडमी का एक्जाम क्रैक कर लिए हैं। कहां जाता है कि अनुशासन वा कड़े परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है वायुसेना में अफसर बनकर देश की सेवा करने का सपना उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय के रहने वाले अभिनव पाण्डेय ने संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा पास करके साकार किया है।

पिता पुलिस और माँ हैं शिक्षक

मानपुर निवासी अभिनव पाण्डेय के एनडीए में चयनित होने पर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। अभिनव शहडोल सम्भागीय मुख्यालय के कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रामराज पाण्डेय और सीएम राइज स्कूल में हिंदी की व्याख्याता स्मिता पाण्डेय के सुपुत्र हैं।

पाली सेंट जोसेफ में हुई बुनियादी शिक्षा

अभिनव ने अपनी उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष 1 सितम्बर को आयोजित एनडीए की परीक्षा में उनका चयन वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है अभिनव की प्रारंभिक शिक्षा पाली स्थित सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुई है उन्होंने अपनी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के कोटा स्थित पब्लिक स्कूल से हासिल की है।

पुलिस सेवा में रहा है पाण्डेय परिवार

मिली जानकारी अनुसार अभिनव के दादा छत्रपाल पाण्डेय पुलिस विभाग में निवर्तमान सहायक उपनिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं दादी श्री मती सुशीला पाण्डेय ने भी अभिनव की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है दादा छत्रपाल पाण्डेय ने खुशी साझा करते हुए कहा कि हमारे परिवार से कई लोगों ने भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेस में शामिल होकर देश की सीमाओं की रक्षा की है। लेकिन ये पहली बार है जब हमारे परिवार से हमारे नाती का चयन वायुसेना में सीधे अफसर के पद पर हुआ है।

3 साल होगी ट्रेनिंग

अभिनव का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी,खडकवासला के लिए हुआ है वहां वे तीन साल के कड़े प्रशिक्षण के बाद फाइटर प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग हेतु इंडियन एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद जाएंगे,उसके बाद भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाईंग ऑफिसर अपनी सेवाएं देंगे।

शहडोल पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने अभिनव की उपलब्धि पर उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अभिनव की इस उपलब्धि पर चाचा डॉ अनिल कुमार पाण्डेय,चाची डॉ पूजा पाण्डेय,बहन जया पाण्डेय और छोटे भाई शौर्यमन पाण्डेय सहित रिश्तेदार और मित्रों सहित नगर वा क्षेत्र के गणमान्य जनो ने उन्हें अपनी बधाईयां प्रेषित की हैं।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

NDA उमरिया
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!