Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP में भारी बारिश का Red Alert जारी !

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jul 8, 2025 4:45 PM IST

[inb_subtitle]

MP में भारी बारिश का Red Alert जारी !
— MP में भारी बारिश का Red Alert जारी !

—Advertisement—

Aaj ka mausam : मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे के लिए जारी किए गए इस अलर्ट में तीन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

देखिए पूरी लिस्ट

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां

एक निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती क्षेत्रों में बना हुआ है, इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल से भटिंडा, रोहतक, कानपुर, डाल्टनगंज, गंगीय पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर, पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक विस्तृत है एवं माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।

दक्षिण गुजरात और निकटवर्ती क्षेत्रों में एक चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

एक ट्रफ़ उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र तक तथा दक्षिणी गुजरात क्षेत्र, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा से होकर माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य निम्न दवाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण तक विस्तृत है।

फ्लैश फ्लड जोखिम (FFR) के लिए 24 घंटे का पूर्वानुमान

09-07-2025 को सुबह 11:30 बजे IST तक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और इलाकों में निम्न से मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा संभव है।

पूर्वी मध्य प्रदेश अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिछंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिहपुर, निवाड़ी, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया जिले।

पश्चिमी मध्य प्रदेश- अशोकनगर, बैतूल, रायसेन, सीहोर, शिवपुरी, विदिशा और होशंगाबाद जिले।

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज