Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : श्मशान घाट से अस्थियां हुई चोरी,मचा हड़कंप

Author Picture
Editor
Jan 16, 2023 6:30 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News :वैसे तो चोरी की घटना होना एक आम बात है मौके की फिराक में लगे चोर सूने घर का ताला मौका मिलते ही तोड़ देते हैं लेकिन जिला मुख्यालय उमरिया के विकटगंज में श्मशान से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया हैं। घटना की जानकारी लगते ही अस्थियां चोरी के कारणों का कयास लगाए रहे हैं।

क्या है पूरा मामला :

दरअसल 13 जनवरी को 30 वर्षीय उमा झारिया निवासी विकटगंज उमरिया का विवाह बरौदी निवासी अरुण झारिया के साथ हुआ था, लगातार बीमार रहने के कारण विकटगंज स्थित मायके में रहकर ही ईलाज करवाया जा रहा था लेकिन लगातार बीमार रहने के कारण 13 जनवरी को उमा झारिया की मौत हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार नजदीकी श्मशान घाट में किया गया था और तय कार्यक्रम के अनुसार आज 16 जनवरी की सुबह अस्थि संचय के लिए मायके और ससुराल पक्ष के दर्जनों की संख्या में परिजन श्मशान घाट पहुंचे लेकिन श्मशान घाट पहुंचने पर सब भौचक्के रह गए।

घटना का दूसरा पहलू :

वही मामले में टीआई कोतवाली राघवेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की उमा झारिया की मौत के कुछ दिन पहले ही पति सास और ससुर के खिलाफ 498 प्रकरण कायम किया गया था मृतिका की मौत के बाद मर्ग कायमी भी की गई है।

साथ में ये भी बताया गया कि मृतिका के मातापिता के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि अस्थि संचय करके नर्मदा नदी में प्रवाहित कर दिया गया है।

कुल मिलाकर के मृतिका की मौत के मामले में आरोपी आम घटना को एक नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज