Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कलयुगी सौतले पिता ने 18 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार

Author Picture
Editor
Oct 28, 2025 9:14 PM IST

[inb_subtitle]

कलयुगी सौतले पिता ने 18 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार
— कलयुगी सौतले पिता ने 18 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार

—Advertisement—

उमरिया जिले के इंदवार थानांतर्गत सौतेले पिता के द्वारा 18 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है।आरोपी पिता ने बीते 20 दिनों से लगातार बेटी को मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार करने का आरोप लगा है।बेटी की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता पर बलात्कार,जान से मारने की धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी उपरांत जब पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही थी,उसी दौरान आरोपी पिता पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया है।

एसडीपीओ उमरिया डॉ नागेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदवार थाने से रामनारायण दहिया नाम का आरोपी फरार हुए है।आरोपी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया गया है। आरोपी थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।मामला आरोपी के परिजनों के द्वारा ही के द्वारा ही कराया गया था।आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही थी।उसी दौरान आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग गया है।तलाश की जा रही है।

वही मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना इंदवार में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी रामनारायण दाहिया उर्फ कंदू, निवासी ग्राम पनपथा के फरार होने का एक और मामला दर्ज किया गया है। घटना 26 से 27 अक्टूबर की दरमियानी रात पुराने थाना भवन में हुई।इस संबंध में उनि भगत सिंह मरावी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/25 धारा 262 बीएनएस के तहत मामला कायम किया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया गया है।पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज