Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

SDM ने किया ऐसा आदेश की खुद हो गए सस्पेंड

Author Picture
Editor
Jan 4, 2026 10:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

SDM Suspended : मध्य प्रदेश में इन दोनों इंदौर का मामला तूल पकड़ रहा है। मध्य प्रदेश के देवास जिले के एसडीएम को ज्ञापन की भाषा में आदेश जारी करना महंगा पड़ गया है संभाग आयुक्त उज्जैन आशीष सिंह के द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संभाग आयुक्त ने लिखा संभाग आयुक्त उज्जैन आशीष सिंह ने पदीय कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता पर अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास श्री आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय उज्जैन संभाग उज्जैन रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

वही कलेक्टर ने भी अपने आदेश में लिखा सहायक ग्रेड तीन अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास अमित चौहान को अपने पदीय कर्तव्य के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासिनता एवं अनियमितता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सोनकच्छ रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

ऐसा क्या लिख दिया आदेश में

दरअसल आज पूरे मध्य प्रदेश में इंदौर में दूसरी चल पीने से हुई 16 मौत के मामले में कांग्रेस का आज घंटा बजाओ आंदोलन पूरे मध्य प्रदेश में था। लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए तहसीलदारों की ड्यूटी ऐसे तमाम स्पॉट पर एसडीएम के द्वारा लगाई गई थी, उक्त मामले का आदेश जारी करते हुए लिखा गया था कि

इंदौर में भाजपा शासित नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए मल मूत्र युक्त गंदा पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई और 2800 व्यक्ति उपचारत है। ‘इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकार के प्रश्न के जवाब में अशोभनीय टिप्पणी “घंटा” का उपयोग करना अमानवीय और निरंकुशता की निशानी है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशनूसार निर्णय लिया गया है की इस अमानवीय व्यवहार के विरोध में भाजपा के सांसद एवं विधायकों के निवास के सागने घंटा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अतः उक्त अवसर पर कानून एवं व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के लिए निम्नानुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, राजस्य निरीक्षक / पटवारियों की ड्यूटी दिनांक 04.01. 2026 समय दोपहर 12.00 बजे से कार्य समाप्ति तक के लिए लगाई जाती है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज