हिट एंड रन मामले में युवक की दर्दनाक मौत के बाद जनाक्रोश फूट पड़ा। मृतक संतोष सेजकर (उम्र 47 वर्ष) के परिजनों ने आज शव को कलेक्टर कार्यालय के बाहर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने बताया कि संतोष सेजकर ही परिवार के एकमात्र सहारे थे। उनके पीछे तीन छोटी बेटियां हैं, जिनके पालन-पोषण और भविष्य को लेकर परिवार पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे परिजनों का कहना है कि हिट एंड रन के आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा।
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों ने जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर पोस्टमार्टम के नाम पर ₹1000 लेने का आरोप लगाया है। इस आरोप ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मामला अब प्रशासनिक लापरवाही, स्वास्थ्य विभाग की कथित अवैध वसूली और कानून व्यवस्था से जुड़कर और भी गंभीर हो गया है। इधर प्रशासनिक तौर पर हर संभव मदद करने की समझाइश इसके बाद शव कों वापस ले जाया गया।









