Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विकटगंज तालाब किनारे मिला आधार कार्ड और बैंक दस्तावेजों का जखीरा

Author Picture
Sub Editor
Feb 14, 2026 2:45 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया के विकटगंज वार्ड क्रमांक 19 शिवताल कॉलोनी के पीछे स्थित तालाब के किनारे आज सैकड़ो की संख्या में आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज के लिफाफे मिले हैं। आधार कार्ड और बैंक दस्तावेजों को देखने पर प्रतीत होता है कि यह सभी सील पैक हैं और किसी के द्वारा इन्हें बिना डिस्ट्रीब्यूशन किया यहां फेंक दिया गया है।

उक्त मामले की जानकारी पुलिस को तब लगी जब एक नागरिक से गुजर रहा था,उसने जब देखा कि बड़ी संख्या में दस्तावेज पड़े है तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने सभी डॉक्युमेंट्स जप्त कर लिए है।

इस मामले में टीआई कोतवाली मदनलाल मरावी का कहना है कि लावारिस हालात में पड़े आधार और बैंक दस्तावेजों को जप्त कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।जिनके दस्तावेज है उनसे भी संर्पक किया जा रहा है।साथ ही उमरिया पोस्ट ऑफिस से भी जानकारी मांगी गई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज