Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पिता ने नही दिए शराब पीने के पैसे तो लाठी मार उतार दिया मौत के घाट

Author Picture
Sub Editor
Feb 19, 2026 5:02 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

नशे की लत ने बेटे को हैवान बना दिया। बेटे ने शराब पीने के लिए पैसा देने से मना करने पर बेटे ने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दिल दहलाने वाली वारदात आरोन गांव में हुई है। नशे के लिए पिता की जान लेने वाला हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब हैवान अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए नशे में जुर्म होने की दलीलें दे रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दअरसल ग्वालियर देहात आरोन थाना क्षेत्र के आरोन गांव में रहने वाला बाबूलाल जाटव को उसके बेटे रवि जाटव ने ही मार डाला। बाबूलाल के तीन बेटे हैं। दो बेटे तो परिवार के साथ अलग रहते हैं। तीसरा बेटा रवि पिता के साथ रहता था बाबूलाल को शराब पीने की लत थी। रवि भी नशेबाज है। मंगलवार रात को बाबूलाल शराब के नशे में था उसी दौरान रवि ने भी उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगा रहा था। बाबूलाल ने पैसा देने से साफ मना कर दिया तो यह बात रवि के सिर पर चढ़ गई। नशे की लत को पूरा करने के लिए रवि बेकाबू हो गया आवेश में कमरे में रखा डंडा उठाकर पिता पर हमला कर दनादन डंडे से पीटा दिया। डंडे से पिटाई के बाद बाबूलाल कमरे में ही गिरकर बेहोश हो गया। घर में शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी बेटा भाग निकला और बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

शुरुआत में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के साथ नाज़ुक अंग पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके आधार पर पुलिस ने बेटे रवि पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। तभी आरोपी गांव में ही पुलिस को मिल गया। जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता से वह शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था पिता द्वारा उसे पैसे नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर डंडे से हमला कर मार दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज