उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत बाजारपुरा और जीएम कॉम्प्लेक्स के बीच नवनिर्मित पेट्रोल पंप अस्तित्व में आते ही बड़े हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।
आज 4 मार्च की शाम 7:30 से 8 बजे के बीच पाली की ओर जा रहा नगर परिषद पाली के शव वाहन की ठोकर से देवगवा निवासी एक युवक को ठोकर लग गई।ठोकर इतनी जबरजस्त थी कि मौके पर ही उक्त युवक अचेत अवस्था मे चला गया।जिसें मौके पर पहुँचे डॉ के एल बघेल के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान संजू कोल पिता स्व बिहारी कोल उम्र 40 साल निवासी दईगवा थाना नौरोजाबाद के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुँची।मौके पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।शव वाहन को नौरोजाबाद थाने में खड़ा करवा दिया गया है।
नौरोजाबाद टीआई बालेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते बताया कि घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो देखा गया कि शव वाहन पलटा पड़ा हुआ था।ड्राइवर।मौके से नदारद था।शव को एसईसीएल रीजनल अस्पताल में रखा गया हैं।वाहन कब्जे में ले लिया गया है।जांच जारी है।









