Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : रंगदारी दिखाने वाले आरक्षकों पर एसपी की बड़ी कार्यवाही

Author Picture
Editor
Jan 29, 2023 3:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : सागर के जैसीनगर थाना में पदस्थ आरक्षको पर ड्राइवर से मारपीट कर गुंडागर्दी करने के आरोप लगे हैं मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी तरुण नायक ने दोनों आरक्षको को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। बता दे कि बीती रात गस्त के दौरान यह विवाद हुआ है जहां पुलिस वाहन के ड्राईवर आकाश कोरी के साथ पहले सिपाही कलीमुद्दीन और हेमराज ने गाली गलौंच की फिर बाद में मारपीट की है। इसकी शिकायत उसने थाने में की थी थाना प्रभारी के प्रतिवेदन पर एसपी तरुण नायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरक्षकों को निलंबित किया है।

वहीं पीड़ित और थाना की गाड़ी के ड्राईवर आकाश ने बताया कि रात को हमारी गस्त ड्यूटी थी और मेरे साथ एएसआई और आरक्षक हेमराज की ड्यूटी थी तो ASI सर के कहने पर मेनें आरक्षक हेमराज को फोन लगाया तो फोन आरक्षक कलीम उद्दीन ने उठाया, उसके बाद कलीमुद्दीन और हेमराज उन्हें चौराहा पर मिल गए, वहां कलीम ने धमकाते हुए गाली गलौज कर चले गए, इसी बीच एएसआई सर ने कहा कि तुम गाड़ी लेकर थाने चले जाओ और पायक साहब अपने कमरे में चले गए, जब में थाने जा रहा था तो बस स्टैंड चौराहा पर कलीम उद्दीन और हेमराज फिर मिले जहां उन्होंने मेरे साथ जमकर मारपीट की, मामले में आकाश ने लिखित शिकायत की आवेदन थाना प्रभारी को दिया था।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज