Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : जिले के 300 तीर्थयात्री जन कामाख्या तीर्थ के लिए स्पेशल ट्रेन से हुए रवाना

Author Picture
Editor
Jan 30, 2023 1:43 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : सुबह से ही रेल्वे स्टेशन उमरिया में चहल पहल मची हुई थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना के तहत चयनित वरिष्ठ जनों को उनके परिवार जन रेल्वे स्टेशन उमरिया छोड़ने आए हुए थे। स्टेषन में यात्रियों द्वारा यात्रागीत गाए जा रहे थे। चयनित तीर्थ यात्रियों की अगुवाई करने में जिला प्रशासन के अधिकारी व्यस्त थे।

उमरिया जिले से कामाख्या जाने वाले 300 यात्रियों का फूल मालाओ से स्वागत विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। तीर्थयात्रियों में उत्साह का वातावरण रहा। स्पेषल ट्रेन रेल्वे स्टेषन उमरिया से 4.35 मिनट पर रवाना हुई।
विधायक शिवनारायण सिंह तथा एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल की उपस्थिति में विषेष ट्रेन को कामाख्या के लिए रवाना किया गया। इसके पूर्व विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने तीर्थ यात्रा में जा रहे यात्रियों से मुलाकात की ।

तीर्थ यात्रा में जाने के लिए नाम चयनित होने पर बधाईयां दी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विषेष अनुरक्षक अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा एवं उनके सहयोगी , पुलिस बल तथा यात्रियो के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सक को भी भेजा गया है। यह ट्रेन 4 फरवरी 2023 को वापस उमरिया पहुंचेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, तहसीलदार बांधवगढ़ असवनराम चिरामन, करकेली तहसीलदार आषीष चतुर्वेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, नौरोजाबाद के किषन सिंह, चंदिया के आनंद श्रीवास्तव, पाली के भूपंेद्र सिंह, मानपुर के लालजी तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर राजेंद्र शुक्ला, सुषील मिश्रा, जनप्रतिनिधि राकेष शर्मा, शंभूलाल खट्टर, राजेंद्र कोल, नीरज चंदानी, विनय मिश्रा, संतोष सिंह, पंकज तिवारी सहित तीर्थयात्रियों के परिवार जन उपस्थित रहे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज